[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

नेहरू युवा केंद्र अरवल द्वारा सूर्य मंदिर छठ घाट की किया गया सफाई

  • सूरज मंदिर छठ घाट की सफाई

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

 दिनांक 23.9.2024 को माय भारत, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र अरवल के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल कुर्था के द्वारा प्रखंड परिसर स्थित सूरज मंदिर कुर्था के छठ घाट की सफाई की गई।

यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजन की गई। इन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 10 युवा क्लबो के माध्यम से चलाया जा रहा है।

इन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है प्रत्येक व्यक्ति को अपना घर, टोला ,मोहल्ला सामुदायिक योगदान के माध्यम से स्वच्छता का कार्यक्रम चलना चाहिए।

साथ ही हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान मुबारकपुर कुरथाके द्वारा मनरेगा भवन परिसर की सफाई की गई तथा रास्ते में एक पेड़ गिरा हुआ था जिसे रास्ता चलने लायक बनाया गया।

इस कार्यक्रम में कुशल युवा कार्यक्रम, के, वाइ पी,केंद्र के केंद्र समन्वयक आलोक कुमार मिश्रा के साथ छात्र विकास कुमार, आशुतोष कुमार नीरज कुमार, बुधन कुमार, रोशन कुमार, स्नेहा कुमारी रोशनी कुमारी एवं नीपू कुमारी ने छठ घाट सूर्य मंदिर परिसर साफ करने में अपना सराहनीय योगदान दिया।

पूरे घाट को सफाई कर पानी से धोया गया साथी ही उसके पीड़ को भी स्वच्छ किया गया।

इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी एवं महिला मंडल के सचिव कलावती देवी अध्यक्ष तथा हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष निधि कुमारी हुई शामिल हुए।

राजेश कुमार सिन्हा

लेखा एवं कार्यक्रम सहायक

 नेहरू युवा केंद्र अरवल

Check Also
Close