[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरिके से मनाने बटिया थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित

::—– दुर्गा पूजा को शांति पुर्वक व सोहार्द पुर्ण वातावरण में मनाने के लिए शुक्रवार को बटिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष श्रीमती नितु कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।

जहाँ पर दहियारी , गंदर एवं नैयाडीह पंचायत के बडी़ संख्या में लोग उपस्थित हुए । बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।

साथ ही विभिन्न पंचायतों से आये लोगों ने भी कई प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारियां दी । बैठक मे मैला परिसर मे विशेष सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने पर विचार विमर्श किया गया ।

इसके अलावा वैष्णवी दुर्गा मंदिर बटिया मे बड़ी संख्या में होने वाली भीड़ को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा की गई । बैठक में साफ शब्दों में कहा गया है कि बिना लाइसेंस के मुर्ति की स्थापना नहीं की जायेगी एवं डीजे बजाने पर पुर्ण प्रतिबंध रहेगा ।

साथ ही पुजा के दौरान लगाये गये पंडालों को मजबूत ओर सुरक्षित स्थानों पर लगाने का निर्देश दिया गया । पुजा के दौरान अस्लील एवं भोजपुरी गानों पर पाबंदी लगाई गई है ।

पुजा समिति द्वारा सभी कमेटी सदस्यों का फोटो , आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर यथा शिघ्र उपलब्ध कराकर थाना मे जमा कराने का निर्देश दिया गया , ताकि प्रशासन द्वारा गठित टीम के सदस्य मेला छेत्र मे भ्रमण करते हुए शांति ओर सोहार्द बनाने एवं प्रशासन को सहयोग करने का काम करेंगे ।

मेला छेत्र मे बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी । पुजा के दौरान शराबियों ओर उपद्रव फेलाने वाले लोगों को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जायेगा ।

बैठक में बटिया बाजार निवासी सह दुर्गा मंदिर बटिया के अध्यक्ष लालु प्रसाद बरनवाल , गंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनिल रविदास , दहियारी पंचायत के मुखिया भीम रजक , दहियारी पैक्स सुखदेव प्रसाद यादव , गंदर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य , नैयाडीह पंचायत के समाज सेवी सहदेव यादव के अलावा मोहन बरनवाल ,

आशीष बरनवाल , प्रमोद बरनवाल , शिक्षक रंजित प्रसाद यादव , श्रवण सिंह , अनुज सिंह , ललन बरनवाल , मो0 इस्लाम , बासुदेव यादव , निरंजन सिंह , मजहार आलम , मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Check Also
Close