[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

राज्य स्तरीय खो-खो अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वैशाली और भागलपुर के बीच खेला गया

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर खेल विभाग, बिहार सरकार ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,पटना एवं जिला प्रशासन ,वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बालक अंडर-19 खो खो की प्रतियोगिता आज संपन्न हुआ ।

खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वैशाली और भागलपुर के बीच आज अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में खेला गया।

इस प्रतियोगिता में भागलपुर की टीम प्रथम स्थान, वैशाली की टीम को द्वितीय स्थान, बक्सर तथा गया क्रमशः तृतीय स्थान पर रही।

इसके पहले गया और वैशाली के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ जहां वैशाली ने गया टीम को पराजित किया।

वही दूसरी और भागलपुर और बक्सर के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ जहां भागलपुर ने बक्सर को पराजित किया। सभी प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ,वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा मेभमेन्टो व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त भागलपुर की टीम में अनीश कुमार ,दिलखुश कुमार, सौरभ कुमार, सूरज कुमार, अविनाश कुमार ,राम प्रवेश ,ऋषभ राज ,विजय कुमार ,धीरज कुमार ,विशाल कुमार ,नितीश कुमार, कृष्ण कुमार, टीम कोच गोविंद कुमार एवं टीम मैनेजर राजा इंद्र कुमार रहे ।

साथ में दूसरे स्थान पर वैशाली की टीम में रोशन कुमार ,निखिल कुमार ,दीपक कुमार, सहवाग कुमार, सुशील कुमार, साकेत कुमार, रोशन कुमार ,अभय कुमार, सुमन कुमार, गौरव कुमार, आवीद एवं आयुष कुमार ,जिनके टीम मैनेजर अमरेंद्र कुमार अमरेश एवं टीम कोच अमित कुमार थे। उद्घोषणा का कार्य उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जिला खेल पदाधिकारी ,वैशाली शालिनी शर्मा ने विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागी उनके टीम कोच, टीम मैनेजर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से आये सभी तकनीकी पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

इन्होंने कहा कि आप सबों के प्रयास से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Check Also
Close