[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतासस्कूलस्टार्टअप

इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का हुआ उद्घाटन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ में गांधी जयंती के अवसर पर टाइप फोर इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्लस टू का उदघाटन डीओ मदन राय एवं डीपीओ रोहित रोशन के द्वारा किया गया ।जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप प्रमुख हरिहर राय ने किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला से आए अतिथियों ने कस्तूरबा गांधी, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा के साथ नमन किया।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का बारी -बारी से स्वागत बुके एवं अंग वस्त्र देकर किया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान – स्वागत है हम आपका अभिनंदन करते हैं, कस्तूरबा गांधी के प्रांगण में हम वंदन करते हैं से किया,तथा कार्यक्रम में उपस्थित प्लस टू कि छत्राओं ने रिकार्डिंग पर बहुत ही सुंदर वंदे मातरम एक्शन के साथ प्रस्तुत किया।

डीपीओ ने उपस्थित अभिभावकों एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे जिले में अभी 18 कस्तूरबा गांधी छात्रावास है।

जबकि टाइप 4 के लिए आज गांधी जयंती के अवसर पर जिले के रोहतास , दिनारा,कोचस एवं दावथ प्रखंड सहित चार टाइप फोर इंटरस्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका प्लस टू विद्यालय का उदघाटन किया गया।

जहां पर अब सरकार के द्वारा वर्ग 1 से 12वीं तक की शिक्षा आवासीय व्यवस्था में ही दी जाएगी।डीईओ ने कहा कि अभिवंचित वर्ग की बालिकाओं को सरकार के द्वारा दी हुई आवासीय व्यवस्था में ही रहकर वर्ग 1 से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त कर पास आउट करेगी ।

बताते चलें कि दावथ प्रखंड में इंटर स्तरीय कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय प्लस टू का तीन मंजिला इमारत का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम द्वारा निर्मित है।

जिसमें कुल 32 कमरा के साथ ही एक बड़ा डाइनिंग रूम एवं रसोईया तथा गार्ड के लिए तीन कमरा अलग से बनाया गया है, जिसकी प्राकल्लित कुल राशि लगभग ढाई करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है।

मौके पर डीपीओ मध्यान भोजन रविंद्र कुमार, संभाग प्रभारी सुधीर मोहन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह, बीडीओ कुमार अश्विनी, सीओ सौरभ कुमार, मनरेगा पदाधिकारी शशि भूषण,बीपीएम अमन कुमार, लेखपाल रवि कुमार, प्रधानाध्यापक कौशलेश कुमार , दावथ मुखिया चंदन कुमार सिंह, सरपंच वीर बहादुर सिंह पूर्व मुखिया चंद्रमा सिंह मुखिया धनजी शर्मा,

पूर्व प्रमुख चितरंजन पासवान बीडीसी राजेश यादव,,पूर्व बीडीसी परवेज सिद्धिकी, विद्यानंद पांडे , गुड्डू तिवारी ,रघुनाथ सिंह, उपेंद्र सिंह, बीटीसी के साथ है कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डन मैनेजर आनंद किशोर सिंह राजेश कुमार सिंह, श्री भगवान सिह, अनूप कुमार, सिह उपस्थित रहे।

Check Also
Close