[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शारदीय नवरात्र को ले अहिरवलिया में निकली कलश यात्रा

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट

मैनटाड़: प्रखंड के अहिरवलिया गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर से शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी ।इस दौरान गाजे-बाजे एवं हाथी घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रहा।

कुंवारी कन्यायें कलश लेकर करताहा नदी के तट पर पहुंची। जहां पर कलश में जल भरकर मां दुर्गा मंदिर वापस लौटीं। भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। जय माता दी, जय मां शेरावाली,मां दुर्गा की जय आदि जयघोष से सारा माहौल भक्तिमय हो गया।

सुबह से ही अहिरवलिया गांव में कलश यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गयी थी ।सब कोई उत्साह में था।मौके पर शंभू राम,रंजन कुमार ,पवन कुमार,संजय कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Check Also
Close