[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बेतिया राज्य से संबंधित चल रहे भूमि विवाद मामले सहित कई मुद्दों पर डीएम मोतिहारी ने किया बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार मोतिहारी 

जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा दिनांक 07.10.2024 को राजस्व से संबंधित मामले यथा दाखिल खारिज, परिमार्जन, एल०पी०सी०, अतिक्रमण वाद, भू-मापी, ई० मापी के साथ-साथ बेतिया राज से संबंधित भूमि पर चल रहे न्यायिक मामले तथा भू-अर्जन के कार्यों की प्रगति, नीलाम पत्र वादों में वसूली की प्रगति एवं कब्रिस्तान घेराबंदी के मामलों की समीक्षा किया गया।

समीक्षा बैठक में श्री मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी एवं सभी अंचलाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारियों को दाखिल खारिज में प्रगति लाने तथा त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया। परिमार्जन प्लस में भी त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया। भू-अर्जन के तहत एल०पी०सी० निर्गत करने एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा समाहर्ता, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा किया गया। सरकार की योजनाओं के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव भेजे जाने का निदेश समाहर्त्ता द्वारा अंचलाधिकारियों को दिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि नीलाम पत्र के

मामले में वसूली में प्रगति लाने हेतु सचिव, राजस्व पर्षद, बिहार, पटना एवं प्रमण्डलीय आयुक्त महोदय के द्वारा नियमित समीक्षा की जाती है। इसके परिपेक्ष्य में नीलाम पत्र वादों में नियमित सुनवाई कर वसूली में प्रगति लाने का निदेश दिया गया। कब्रिस्तान घेराबंदी के मामले में मापी कराकर प्रतिवेदन भेजने का निदेश अंचलाधिकारियों को दिया गया। बैठक के अंत में जिले की प्रगति, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के द्वारा जारी पी०ओ०पी० के बारे में समाहर्ता के द्वारा जानकारी ली गई।

जानकारी के क्रम में बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के द्वारा जारी पी०ओ०पी० के अनुसार भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, चकिया का राज्य में 05वां रैंक तथा अंचलाधिकारी, कल्याणपुर का 16वां रैंक है। अन्य अंचलाधिकारी को भी प्रगति लाने के साथ-साथ धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

Check Also
Close