[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यशेखपुरा

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौत

  • वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार के पुत्र, शिक्षक प्रवीण कुमार के पुत्र 
  • घर में बिना बताए बाइक लेकर निकले थे दोनों

 रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिला में सोमवार को एक हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में एक जिला के पत्रकार चंदन वर्मा के पुत्र हैं।

जिनकी पहचान अंशु (14) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक कारे गांव के प्रवीण यादव के पुत्र साहिल कुमार (13) के रूप में की गई है।

एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंहा ने बताया यह हादसा जिला के हथियावां थाना क्षेत्र में शेखपुरा-मेहुस सड़क पर हथियावां मोड़ से कुछ आगे हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े दोनों किशोरों को ई रिक्शा से सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे की सूचना पाकर काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता तथा मीडिया से जुड़े लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

लोगों ने पत्रकार चंदन वर्मा से मिलकर सांत्वना दी। इस हादसे में पत्रकार चंदन की बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताया गया सोमवार की सुबह अंशु घर मे किसी को कुछ बताए बना पिता की बाइक लेकर अपने मित्र साहिल के साथ शेखपुरा से मेहुस चला गया। रास्ते मे बाइक की गति काफी तेज थी, जिसकी वजह से मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Check Also
Close