[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

जनहित कार्यों को निष्पादन में नहीं बरतें लापरवाही: बीडीओ 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: बीडीओ दीपक राम ने प्रशिक्षण भवन में आयोजित सप्ताहिक बैठक मेंं मंगलवार को पंचायत वार कार्यो का समीक्षा किया।

बैठक में पंचायत सचिव, जेई,पंचायत कार्यपालक सहायक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद रहें। बैठक में प्रत्येक पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर का सफल संचालन करने, विकास कार्यों, जनहित योजना आदि कार्यो पर बल दिया गया।

बीडीओ ने पंचायतों में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की।बैठक में उन्होंने बारी-बारी से सभी पंचायत सचिवों से अभी तक किए गए कार्यो के स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ गुणवत्तापूर्ण सभी कार्यो के निष्पादन का निर्देश दिया।

हर हाल में पंचायत में हो रहे कार्यों को प्राकल्लन के अनुसार ही काम करावे।अन्यथा शिकायत मिलने पर जांच कर संबंधित एजेंसी और कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव और कार्यपालक सहायक अपने पंचायत भवन और पंचायत सरकार भवन में ही कार्य दिवस में बैठें।ताकि जनता को कोई परेशानी नहीं हो।

मौके पर बीपीआरओ गोविंद कुमार और बीसी संगम कुमार ने भी अपने अपने विभागों की समीक्षा पंचायत वार किया।

बैठक में कनिय अभियंता नीतीश कुमार,यशवंत कुमार, पंचायत सचिव श्रीनाथ पांडेय, रोहित कुमार, गोपेश कुमार, कार्यपालक सहायक गौतम कुमार, मुकेश कुमार ,अनिल कुमार, चंदन कुमार अनिरुद्ध राम,मुकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील गिरी, पवन राम, संगीता कुमारी आदि शामिल रहें।

Check Also
Close