[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

जीविका कार्यकर्ताओं सहित बिहार के ज्वलंत सवालों पर राज्यपाल से मिला माले विधायक दल

दलित उत्पीड़न रोक पाने में राज्यf सरकार की नाकामी का उठाया सवाल

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भाकपा-माले विधायक का. सत्यदेव राम, एमएलसी शशि यादव, अरवल विधायक महानंद सिंह और फुलवारी विधायक गोपाल रविदास को लेकर गठित एक राज्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार के राज्यपाल महोदय से मुलाकात की.

राज्य के ज्वलंत सवालों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और उसपर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया. महामहिम राज्यपाल महोदय ने ज्ञापन के सभी दस बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

माले विधायक दल के उपनेता का. सत्यदेव राम ने बताया कि मुलाकात मूलतः बिहार में विगत एक महीने से जीविका दीदियों की जारी हड़ताल,

राज्य में दलितों-गरीबों-महिलाओं पर बढ़ती हिंसा को रोक पाने में राज्य सरकार की असफलता, स्मार्ट मीटर की तबाही, कोसी के तटबंध कटाव के कारण बाढ़ की तबाही

, गरीब-भूमिहीनों के लिए वास व पक्का मकान सहित बिहार को विशेष राज्य का दर्जा आदि मुद्दों को लेकर की गई. माले विधायक दल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को विस्तार से इन मसलों के बारे में बता।

Check Also
Close