[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

थानों में लगे जनता दरबार, निपटाये गये मामले

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: जमीन संबंधी विवादों को निपटाने के उद्देश्य से प्रखंड के मैनाटाड़ और इनरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इसमें फरियादियों की काफी भीड़ रही। मौके पर सीओ आशीष आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जमीन संबंधी और छोटा विवाद समझौता से सुलह किया जा सकता है।

अगर कोई छोटा मोटा विवाद हो तो पंचायत के ग्राम कचहरी में जाये। वहां सरपंच की अध्यक्षता में उसे निपटाया जा सकता है।

बहुत से मामलों में सरपंच को अधिकार सरकार के द्वारा दिए गये हैं। आप सभी ग्रामीण भाई उसका लाभ उठाये। केस मुकदमा से आप सभी बचे।

हरेक शनिवार को लगने वाले जनता दरबार से आप सभी लोग फायदा उठाये। भूमि विवाद सुलह समझौता से खत्म हो जाए या हम सबों के लिए बहुत बड़ी बात होगी।

सीओ श्री आनंद ने बताया कि जनता दरबार में आये चार मामले में दो मामले को निपटाया गया। वहीं एक मामले में नापी के लिए लिखा गया , वहीं दूसरा मामला अगले शनिवार को सुना जायेगा।

जनता दरबार में मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, राजस्व कर्मचारी रवि रंजन आपरेटर हृदयानंद प्रजापति सहित काफी संख्या में फरियादी मौजूद रहें।

Check Also
Close