[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

बदलो बिहार – न्याय यात्रा का जत्था 21अक्तूबर को पहुंचेगी कुर्था :-अवधेश यादव

  • 21 अक्तूबर को भाकपा – माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य कुर्था में करेंगे जन संवाद:- अवधेश यादव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

बदलो बिहार – न्याय यात्रा के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ भाकपा – माले का राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य आगामी 21 अक्तूबर को 1 बजे मानिकपुर अब 4 से 5 बजे कुर्था बस स्टैंड में जन संवाद कार्यक्रम करेंगे।साथ में भाकपा – माले के माननीय सांसद व कई विधायक सामिल रहेंगे।

कार्यक्रम को जानकारी देते हुए प्रखण्ड सचिव अवधेश यादव ने कहा कि आम गरीब के लिए खून चुसवा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अनिवार्यता समाप्त करने एवं 200 यूनिट बिजली मुफ्त देनें पर कुर्था बस स्टैंड में जनता से सिधा जन संवाद करेंगे।

साथ हीं साथ हक दो वादा – निभाओ के तहत गरीब – नौजवान युवक – युवतियों को 2 लाख रु लघु उद्यमी योजना के तहत देने,गरीब – दलित – महिलाओं पर जारी सामंती हिंसा रोकने,गरीब भूमिहीनों को आवासीय जमीन,पर्चा व पक्का मकान देने,हो रहे सर्वे पर रोक लगाने,स्कीम वर्कर को न्यूनतम मजदूरी देनें,आरक्षण को 9 वी अनुसूची में शामिल करने।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देनें, जहरीली शराब माफियाओं पर करवाई करनें एवं जहरीली शराब से मारे गए परिवारों को मुआवजा देनें आदि मुद्दा पर बात रखेंगें, एवं आम जनता से रु व रु होते हुए लोगो से सीधा जनसंवाद करेंगे, तथा रात्रि विश्राम कुर्था डॉकबंगला में होगी, उसके बाद सुबह का नाश्ता कर मोतेपुर जनसंवाद करते हुए किंजर,जहानाबाद की ओर कुच करेंगे।

यह यात्रा न्यायपूर्ण एवं नए बिहार के निर्माण के लिए यात्रा है।हम तमाम छात्र- नौजवानों ,मजदूर किसानों, आम – अवाम, एवं न्याय पसंद लोगो से अपील करते हैं कि बिहार के बदलाव के लिए जन संवाद में शामिल हों,आंदोलन का हिस्सा (ताकत) बनें और जन संवाद को सफल करें।

अवधेश यादव

भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव कुर्था

Check Also
Close