[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तरफ से हुआ साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 177वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम के पावन अवसर पर उपस्थित युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि पौधरोपण अभियान से जुड़ना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।

हमारे जीवन की हर सॉंस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है।हर मानव को अपनी सॉंसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए।

हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है।

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा निःशुल्क साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाता है।

जिले के सभी ऊर्जावान एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से सादर अनुरोध है कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

हमारा संपूर्ण जीवन वृक्ष पर निर्भर है,वृक्ष के बगैर जीवन की कल्पना की ही नहीं जा सकती।आइए एक पौधा हमारे साथ जरूर लगायें।

     इस अवसर पर गायत्री परिवार के अजीत कुमार,ब्रजकिशोर शर्मा, संजय कुमार, विनोद कुमार उपस्थित थे।

                  बचन देव कुमार

               जिला मीडिया प्रभारी

             गायत्री परिवार,जहानाबाद

            दिनांक:-20/10/2024

Check Also
Close