[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इंडो नेपाल बार्डर सड़क निर्माण में आये अवरोध को किया गया दूर, निर्माण कार्य शुरू 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसौली गांव के पास इंडो नेपाल बार्डर सड़क निर्माण में भू धारी द्वारा किये जा रहे अड़चन को सीओ आशीष आनंद, बीपीआर‌ओ गोविंद कुमार, पथ निर्माण विभाग के अधिकारी और भंगहा पुलिस के उपस्थिती में सोमवार को दूर किया गया। अधिकारियों के देखरेख में सड़क निर्माण कार्य आरंभ कराया गया।

सीओ आशीष आनंद ने बताया कि इंडो नेपाल बार्डर सड़क में जसौली के पथ के एलाटमेंट कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे सड़क का कार्य वहां पर बाधित है।

सीओ ने बताया कि उक्त मौजा में पथ एलाटमेंट में पड़ने वाली जमीन बकास्त और गैर मजरूआ किस्म का है। जिसके भुगतान की मांग भू धारी द्वारा की जा रही है।साथ ही कार्य नहीं करने दिया जा रहा है।

 ऐसे में अवरोध दूर करने के लिए एसडीएम के निर्देश के आलोक में सड़क निर्माण में हो रही अड़चनों को आज दूर कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Check Also
Close