[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

नोखा सीओ ने सरकारी जमीन से हटवाया अतिक्रमण

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा थाना क्षेत्र दक्षिणी बराव के विशैनी खुर्द गांव में जितेंद्र चौधरी, सुखदेव पासवान, सत्तार अंसारी, धनंजय पासवान पिछले कई वर्षों से बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा जमाये हुए थे. इस अतिक्रमण के खिलाफ,कार्रवाई की गयी.

सीओ मधुसूदन चौरसिया, बीडीओ अतुल कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों के साथ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इसको लेकर पूरे पूरे इलाके में हड़कंप काम माहौल कायम है.

सीओ ने बताया कि पुलिस बल के जवानों की मौजूदगी में राधिका सिंह, बिगन सिंह और मोहन सिंह के द्वारा आठ डिसमिल जमीन पर कब्जा कर चबूतरा बना लिया गया था जिसको अतिक्रमण हटाया गया, अंचलाधिकारी ने बताया।

कि परिवादी सत्तार अंसारी के आवेदन के आलोक में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी के आदेश पर बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा जमाए जितेंद्र चौधरी सुखदेव पासवान, सत्तार अंसारी धनंजय पासवान को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।

लेकिन ये सरकारी आदेश की अनदेखी कर रहे थे. अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अन्य लोगों में हड़कंप का माहौल कायम है.

अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए अन्य लोगों को भी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दे दिया गया है.इसके बावजूद नहीं हटाने पर अब इस दौरान हुआ खर्च भी वसूला जायेगा!

Check Also
Close