[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजा
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मैनाटाड़ थाना के निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटांड़: मैनाटांड़ अंचल पुलिस निरीक्षक सरफराज अहमद ने मैनाटाड़ थाना का निरीक्षण सोमवार को किया।

निरीक्षण के दौरान खतियान भाग दो, गुन्डा रजिस्टर, डकैती रजिस्टर,लुट रजिस्टर सहित थाना में संधारित अन्य पंजियो का अवलोकन किया।

इस दौरान पुलिस निरीक्षक ने मौजूद थानाध्यक्ष मंटू कुमार को दीपावली व छठ पर्व के मौके पर ज्यादा सजग रहने पर बल दिया।

वही हर तरफ से आसूचना को संकलन करने का निर्देश दिया। समाज में आपसी सद्भाव बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियो की गिरफ्तारी, थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने, सीमा क्षेत्र मे गश्त को और तेज करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हर हाल में पब्लिक से समन्वय बनाकर पुलिसिंग करने पर बल दिया।

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को भी इंस्पेक्टर ने कहा।मौके पर दरोगा रंजीत राम,दरोगा श्यामली कोमल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Check Also
Close