[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

संवेदनशील छठ घाटों पर प्रशासन की कड़ी नजर, पुलिस बल तैनात

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: लोक आस्था के महापर्व छठ को अच्छे ढंग से मनाने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जगह-जगह पंडाल और लाइटिंग का काम युद्ध स्तर पर की जा रही है।

बीडीओ दीपक राम,सीओ आशीष आनंद, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, इनरवा के बसंत कुमार , पुरूषोत्तमपुर के संजीव कुमार, भंगहा के राहुल प्रसाद मांझी एवं मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के बस्ठा, सुखलही चिउटाहा, टोला चपरिया , मर्जदवा,बरवा परसौनी,भंगहा,डमरापुर आदि छठ घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान व्रतियों के आने-जाने और घाट पर पूजा अर्चना के स्थल का निरीक्षण किया। बीडीओ और सीओ ने कहा कि व्रतियों को घाट पर उतरने में सहूलियत हो इसका अवश्य ध्यान रखें।

पूजा समितियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करें। संवेदनशील घाटों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर शांति समिति की बैठकें भी की जा रही हैं। संवेदनशील घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

Check Also
Close