[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

छठव्रतियों के बीच थानाध्यक्ष ने किया पूजन सामग्री का वितरण 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार और उनकी पत्नी स्मिता कुमारी ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

छठ पूजा सामग्री सूप, नारियल, फल, अगरबत्ती आदि का वितरण करते हुये थानाध्यक्ष ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व में समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों की मदद करनी चाहिए।

समाज के सक्षम लोगों को यह प्रयास करना चाहिए कि जरूरतमंद परिवारजनों को छठ सामग्री का वितरण कर उन्हें सहयोग करें।

थानाध्यक्ष ने कहा कि कुछ ऐसे परिवार जो लोक आस्था का महापर्व छठ की पूजा करना चाहते हैं और छठ के प्रति असीम श्रद्धा रखते हैं।

परंतु आर्थिक दुर्बलता के कारण पूजा से वंचित रह जाते हैं और मन मसोसकर रह जाते हैं।वैसे छठ व्रतियों को हम सभी को मदद करनी चाहिए ।

पूजन सामग्री वितरण करने के बाद थानाध्यक्ष और उनकी पत्नी स्मिता कुमारी ने छठ व्रतियों का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मौके पर थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

Check Also
Close