[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अरवल का मनाया गया 75 स्थापना दिवस

अरवल जिला ब्यूरो बीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला अरवल के द्वारा भारत स्काउट और गाइड का 75 वां स्थापना दिवस दिनांक 7 नवंबर 2024 को +2 जी ए उच्च विद्यालय अरवल में अरवल जिला के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) राजेश कुमार के देखरेख में आयोजित किया गया l

इस कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट गाइड प्रार्थना एवं स्काउट गाइड के संस्थापक बेडेन पावेल के फोटो पर पुष्पांजलि और मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l मंच का संचालन स्काउट मास्टर अमरेंद्र कुमार +2 भागवत उच्च विद्यालय शहर तेलपा के द्वारा किया गया l

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि हमारे जिले में स्काउट और गाइड का एक स्थाई रूप से कार्यालय होना अति आवश्यक है l स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं को अनुशासन और देश प्रेम को सीखता है l वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में शारीरिक, बौद्धिक , मानसिक , आध्यात्मिक गुणो को बढ़ावा देता है l

वहीं +2 बालिका उच्च विद्यालय अरवल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में बालचर कोष से निर्धन छात्रों को स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के लिए खर्च होना चाहिए l वही +2 उच्च विद्यालय बेलखारा के प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड सभी प्रशासनिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है l

वही अरवल जिला के जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हुए निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीमा वतस +2 भागवत उच्च विद्यालय शहर तेलपा, द्वितीय स्थान रोशन राज गोदानी सिंह महाविद्यालय अरवल, तृतीय स्थान सिंपू कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय कोरियन को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया l

धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त H WB स्काउट मास्टर धूपेंद्र कुमार के द्वारा किया गया l वही इस कार्यक्रम में एडवांस स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार वर्मा, आशुतोष कुमार, अंकुश कुमार ,आदित्य कुमार ,अमन कुमार, सिंपू कुमारी, चंचल कुमारी, अनु कुमारी,निशा कुमारी, के साथ साथ जिले के स्काउट गाइड शामिल हुए वही कार्यक्रम का समाप्ति राष्ट्रगान के साथ किया गया l

Check Also
Close