[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मानपुर थाना के दरोगा के शराब के सेवन की हुई पुष्टि, होगी कारवाई 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर थाना में कार्यरत दरोगा सुरेश कुमार मंडल के द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने की है।

डीएसपी ने बताया कि बुधवार के अपराह्न सूचना मिली कि शराब के नशे में आम जनता को दरोगा सुरेश मंडल के द्वारा डांट फटकार किया जा रहा है।

सूचना के उपरांत थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गयी तो दरोगा सुरेश कुमार मंडल के द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई है l

डीएसपी ने बताया कि शराब के सेवन के आरोप में दरोगा सुरेश कुमार मंडल के बिरूद्ध नियमानुसार बिधिक कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी कानून का जो भी उल्लंघन करेगा, उसपर कारवाई तय है।

उल्लेखनीय है कि दरोगा सुरेश कुमार मंडल के द्वारा मानपुर बाजार में किसी मेडिकल स्टोर में जाकर वर्दी का रोब दिखाकर धौंस जमाया जा रहा था ।

वो भी नशे की हालत में।उसके बाद इसकी शिकायत डीएसपी सहित उच्च अधिकारियों से हुई ।तब जाकर दरोगा के शराब के सेवन की जांच की गयी तो दरोगा के द्वारा शराब के सेवन का मामला सही पाया गया।

Check Also
Close