[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
बिहारराज्यरोहतास

बाल दिवस के रूप में मनाया गया चाचा नेहरू की जयंती

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 135वीं जयंती गुरुवार को नोखा में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। नोखा नगर के डेफोडेल्स स्कूल में चाचा के चहेते बच्चों ने उन्हें याद किया। उनकी शान में कसीदे पढ़े।

प्रतिमा पर फूल-माला चढ़कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर केक काटा।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक नितु कुमारी ने कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन के अग्रदूत पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित कर धर्मनिरपेक्षता और अखण्डता को मजबूत बनाया। छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया।

मौके पर शिक्षक शंभू सिंह , शिवमुनि सर, रूपेश कुमार, संतोष सर, उपेंद्र पटेल, संजय सिंह विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रा उपस्थित थे।

Check Also
Close