[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
बिहारराज्यरोहतास

उसरी और डेढ़गांव पैक्स गोदाम पर धान खरीदारी कार्य शुरू

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड के डेढ़गांव और उसरी पैक्स गोदाम पर शुक्रवार से धान खरीदारी कार्य का शुभारम्भ हुआ। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर किशोर ने बताया कि खरीफ फसल 2024 ,25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम का शुभारंभ मॉडल क्रय केन्द्र डेढ़गांव और उसरी पैक्स गोदाम से शुरू हुआ।

डेढ़गांव पैक्स गोदाम में स्थानीय किसान सिद्धेश्वरी सिंह द्वारा 10 क्विंटल धान क्रय केंद्र पर दिया गया। जबकि उसरी पैक्स गोदाम पर किसान गंगासागर सिंह के द्वारा 10 क्विंटल धान बिक्री किया गया।

दोनों जगह पर क्रय केंद्र का उद्घाटन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सासाराम और सहायक निबंधक सहयोग समिति बिक्रमगंज और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्वनी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

डेढ़गांव पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ,प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, किसान सलाहकार अरुण कुमार , किसान भारत सिंह , लक्ष्मीचंद महतो, श्याम बिहारी चौधरी उपस्थित थे।

वही उसरी पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष ज्योती प्रकाश, प्रबंधक कृष्ण सिंह ,मुखिया संजय सिंह, वंदना कुमारी पुष्पेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Check Also
Close