[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बलथर में पटेल जयंती के सफलता पर बनी रणनीति

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सरदार लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 149 वी जयंती आगामी 22 नवंबर को सिकटा बलथर चौक पर मनाई जायेगी।

जिसकी सफलता के लिए बलथर में रविवार को पटेल सेवा समिति के बैनर तले बैठक कर सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।

जयंती समारोह में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के साथ-साथ झारखंड व नेपाल के कई एमपी,विधायक व सम्मानित लोग शिरकत करेंगे।

जयंती की सफलता को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक धनेश पटेल ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी परिचर्चा करते हुए 22 नवंबर को जयंती मनाई जायेगी।

जयंती की सफलता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।जयंती समारोह में काफी संख्या में सिकटा और मैनाटाड़ से लोगों को भाग लेने की अपील की गई।

बैठक में पूर्वी चम्पारण के पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,मधूसुदन पटेल,नरेंद्र प्रसाद,प्रदीप पटेल,जटाशंकर पटेल, आलोक पटेल,दीपक पटेल,हीरालाल पटेल सहित काफी संख्या में पटेल सेवा समिति के लोग मौजूद थे।

Check Also
Close