[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजित
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

अपराध पर नकेल को ले प्रखंड क्षेत्र में रात में चला विशेष चेकिंग अभियान

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: अपराध पर नकेल कसने और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश के आलोक में मंगलवार की रात प्रखंड अंतर्गत मैनाटाड़,इनरवा,भंगहा, पुरूषोत्तमपुर और मानपुर पुलिस के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

जांच के दौरान डिक्की , कागजात सहित वाहन में बैठे लोगों की सघन जांच की गयी। जांच उपरांत अनियमितता में पाये गये बाइक चालकों का चालाना भी काटा गया ।

जांच के दौरान दर्जनों बाइक को रोक कर डिटेन भी किया गया । जांच में बाइक की डिक्की की सघन जांच की गयी।ताकि शराबबंदी कानून का कोई उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।चार पहिया वाहनों की भी गहनता से जांच की गयी।

पुलिस निरीक्षक सरफराज अहमद ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस अंचल क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संधारण, अपराध पर नियंत्रण और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।और यह चेकिंग लागतार चलेगा।इसको लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

वाहन चेकिंग में मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार,भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी, मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार,इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार और पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहें।

Check Also
Close