[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बाइक में छुपा कर ले जा रहे शराब की बोतलों के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से बाइक में छुपा कर शराब की बोतलों के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा।

पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार नेपाल से शराब के बोतलें लेकर थाना क्षेत्र में घुस गया है ।सूचना के आलोक में थाना क्षेत्र के मर्जदवा बाजार के पास वाहन चेकिंग लगाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के हजमा टोला निवासी अनिल साह को ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान बाइक की डिक्की में नेपाल निर्मित कस्तूरी शराब की सोलह बोतलें जप्त की गयी ।

तुरंत धंधेबाज अनिल साह को शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर धंधेबाज अनिल साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए थाना क्षेत्र पूर्व से और गश्त तेज कर दी गयी है ।ताकि असमाजिक तत्व किसी भी प्रकार के फायदा नहीं उठा सके।

Check Also
Close