[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू कार्यकारिणी की बैठक में हुई विशेष चर्चा 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: इनरवा थाना क्षेत्र उस्ताद बहुअरवा गांव में जनता दल यूनाइटेड प्रखंड ईकाई की कार्यकारणी के सदस्यों की बैठक आयोजित गयी।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल ने किया ।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा,विधानसभा प्रभारी अकिलु रहमान, जदयू महिला नेत्री नेहा नेसार सैफी,महिला अध्यक्ष खूशबू कुमारी,दीपक पटेल , अमरेश पटेल, बृजेश मेहता,नरेश पटेल , प्रदीप पटेल आदि मौजूद रहें।

मौके पर दर्जनाधिक अल्पसंख्यक लोगों ने जदयू की सदस्यता हासिल की ।वही जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं।कार्यकर्ता के मेहनत से ही पार्टी आगे बढती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर बूथ लेवल कमिटी बना कर जदयू पार्टी की सदस्यता बनाते हुये पार्टी को पूर्व से और मजबूत बनायें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जदयू से जोड़े।

साथ ही दहेज बंदी,बाल विवाह,पूर्ण शराब बंदी में भी कार्यकर्ताओ को बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया तथा सभी ने संकल्प लिया।

सभी कार्यकर्ता से कहा गया कि सूबे की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाये। लोगों को बतायें कि सूबे की सरकार राज्य और जन हित में कौन कौन योजनाये़ चला रही है।

बैठक में विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीट एनडीए के जीतने पर खुशी जाहिर किया गया। बैठक में प्रखंड जदयू कार्यकारिणी तमाम सदस्य और जिला से आये नेता भी मौजूद रहें ‌।

Check Also
Close