[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

अरवल में ऐतिहासिक होगा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन: उत्तम कुशवाहा

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था, अरवल में आगामी 30 नवंबर को आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन काफी ऐतिहासिक होगी जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता की भीड़ उमडेगी उक्त बातें गुरुवार को कुर्था प्रखंड के डाक बंगला परिसर में जदयू नेताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता सह मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने कही साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार तरक्की की मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

जिसका प्रतिफल है कि हाल ही में हुए विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए को अपार सफलता मिली उन्होंने कहा कि आगामी 30 नवंबर को अरवल में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायत से हजारों कार्यकर्ताओं की उम्डने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के कई वरिष्ठ नेताओं का आगमन होना है।

जहां अरवल के इंदौर स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के लोगों में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के प्रति अपार श्रद्धा है जो हाल ही में हुए।

बिहार के चार विधानसभा के उपचुनाव में क्षेत्र की जनता ने यह साबित कर दिया कि इन्हीं के नेतृत्व में बिहार प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ बिहार के सत्ता पर सतासीन होगी।

इस मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता सह जदयू के जिला प्रवक्ता चांद मलिक समेत लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close