[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इनरवा में सड़क पर बाजार लगने से आवाजाही में हो रही है परेशानी, ग्रामीणों मे आक्रोश 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार में सड़क पर सब्जी तथा फल व्यवसायीयों द्वारा बेचे जाने से आने-जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है।

आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीण नेजामुद्दीन मंसूरी, तैमुलहक मंसूरी, इलियास रेजा, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, रैफुल आजम मियां, कारी नसीम आदि ने बताया की इनरवा में बुधवार और रविवार को बाजार लगता है। बाजार के दिन सभी सब्जी व्यवसायी सड़क पर सब्जी छानकर बेचते हैं।

जिससे आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, और सड़क जाम हो जाता है। उधर फल व्यवसायीयों का भी वही हाल है। जिससे बाजार आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा नहीं है की की सब्जी बेचने के लिए जगह नहीं है, जगह तो बहुत है, लेकिन सब्जी विक्रेता सड़क पर ही सब्जी छानकर बेचना मुनासिब समझते हैं।

वही आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क से नीचे उतारकर सब्जी बेचवाए जाने का मांग किया है।

Check Also
Close