[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पैक्स चुनाव में देर रात चला काउंटिंग, चौदह में से सात नये उम्मीदवार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पैक्स चुनाव 2024 के मतगणना का काम सोमवार की रात दो बजे तक चलता रहा। जब तक मतगणना का काम फाइनल नहीं हुआ तब तक प्रत्याशी और उनके समर्थक डटे रहे।

सबसे अंतिम मतगणना बस्ठा पैक्स का हुआ। जिसमें दीपक कुमार अपने निकटतम प्रत्याशी हरिशंकर प्रसाद को हराकर बाजी मारी। वही सुखलही पैक्स में सुजीत कुमार विजयी बने।

वहीं सकरौल में हसीना खातुन, इनरवा में बुन्नीलाल साह, भंगहा में लीलावती देवी, लक्ष्मीपुर में शेख निसार अहमद, बरवा में कमलेश कुमार ,डमरापुर में अभिमन्यु प्रसाद,सगरौवा में सुगम महतो, मधुरी में गूडू कुमार ,टोला चपरिया में शेख फरियाद उर्फ राजू,पिड़ारी में ईश्वरचंद प्रसाद, पुरैनिया में अबरे आलम एवं रामपुर में मुन्ना यादव ने जीत दर्ज किया ।

जबकि चौहट्टा में राजेश कुमार निर्विरोध चुन लिए गये है। बीडीओ दीपक राम ने बताया कि सभी जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है।

मौके पर आब्जर्वर मनोज कुमार चौबे ,बीडीओ दीपक राम,बीपीआर‌ओ गोविंद कुमार,बीएओ कृष्णकांत सिंह, सांख्यिकी अधिकारी सौरभ मिश्रा,सचिव कमरूद्दीन अंसारी, जेई नीतीश कुमार अनिल कुमार, मौजूद रहे वही शांति व्यवस्था के लिए मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार,दरोगा तपेश्वर सिंह,दरोगा रंजीत राम आदि सदल बल मौजूद रहें।

Check Also
Close