[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

जयंती पर याद किए गए डॉ राजेन्द्र प्रसाद

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की 

दावथ( रोहतास) जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती सादगी के साथ मनाई गई।

अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ प्रकाश चतुर्वेदी ने की। संचालन परीक्षा नियंत्रक चारों धाम मिश्रा ने किया। वहां उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवन एवं भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान तथा राष्ट्रपति के रूप में भारत को सजाने संवारने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया।

वक्ताओं ने कहा कि उनकी जीवन शैली और प्रतिभा अतुलनीय थी। देश की आजादी की लड़ाई में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर गांधी जी का सहयोग किया।

मौके पर शिक्षक उमेश पाठक, मिथलेश चौधरी,राज किशोर केशरी, सुधीर कुमार, मदन चौबे उपस्थित थे। वही प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय के प्रांगण मे डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से साथ मनाई गई।

मौके पर प्रधानाध्यापक कौशलेश कुमार शिक्षक अभिषेक कुमार, सर्वज्ञ तिवारी, अजीत कुमार, रमाकांत प्रसाद, शाश्वत कुमार, उत्तम तिवारी ,अजय कुमार,दिव्य शंकर कुमार, शिक्षिका रीना कुमारी ,वर्षा बिजलानी ,पूनम कुमारी ,सरिता सौरभ मौजूद रहे।

Check Also
Close