[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

मिर्जापुर के किसान सुनील कुमार पांच मेडल जीत कर प्रखंड का बढ़ाया मान

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्रखंड के मिर्जापुर के उन्नत किसान सुनील कुमार ने बिक्रमगंज कृषि मेला में पांच मेडल जीत कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। सुनील कुमार को सब्जी और फल में बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया है।

बीटीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुनील कुमार कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज और आत्मा से प्रशिक्षण लेकर समेकित कृषि प्रणाली पद्धति से खेती कर रहे हैं।

जिसमें पपीता, केला, स्ट्रोबैरी, शीमला मिर्च, चुकंदर, गाजर, बीन्स, आलू, गोभी, ब्रौकली, लाल मुली, अमरूद, आम, लीची, कटहल, नींबू, समेत कई सफल उगा रहे हैं।

वहीं समेकित कृषि प्रणाली पद्धति से मछली पालन, मुर्गा पालन, बतख पालन, पशुपालन के साथ वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर रहे हैं।

उन्नत तकनीक से खेती कर अपनी कमाई के साथ युवाओं को भी तकनीकी खेती करने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं।

किसान सुनील कुमार खेती के साथ एक मिशन ले कर चल रहें जिस मिशन में कई किसान जुड़ रहे हैं। उनका कहना है कि हम केवल जेब नहीं बल्कि लोगों को पेट भरने पर विश्वास रखते हैं।

बीटीएम ने बताया कि किसान सुनील कुमार को केला में प्रथम, कोहड़ा में प्रथम, गोल बैंगन में प्रथम, लाल मुली, और पपीता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

जिसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी राम कुमार, डीप्टी पीडी सौरभ कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मेमेन्टो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

वहीं एक अन्य किसान मनोज कुमार को दो पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मौके पर सभी किसान और पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close