[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

ठंड के मौसम को देखते हुये गश्त को पूर्व से करें तेज: इंस्पेक्टर

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: आम जनता से समन्वय बनाकर सभी थानाध्यक्ष अपनी ड्यूटी करें। पुलिस और पब्लिक का संबंध सार्थक और सही दिशा में होना चाहिए ।थाने में आये हर फरियादियों का बात अच्छे ढंग से सभी थानाध्यक्ष सुने और उसका निराकरण भी करें ।

यह निर्देश इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने अपने चेंबर कक्ष में थानाध्यक्षों के साथ शुक्रवार को आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान दिया ।उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कहा कि ठंड का मौसम भी शुरू हो गया है।

असामाजिक तत्व कुहांसे में गलत गतिविधियां करते हैं ।ऐसे में रात्रि गश्ती को और तेज करें ताकि कुहासा का फायदा असामाजिक तत्व नहीं उठायें। चौकीदारों के माध्यम से आसूचना का संकलन कर डयूटी करे।

इंस्पेक्टर ने लंबित कांडों के निष्पादन,वारंटियो की गिरफ्तारी करने, रात्रि गश्ती को तेज करने, सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।खासकर शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई करने पर इंस्पेक्टर ने बल दिया।

अपराध गोष्ठी में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, इनरवा के जय कुमार ,मानपुर के सुबोध कुमार,बलथर के नीतीश कुमार ,सिकटा के राज रौशन, कंगली के काफिल अजहर, पुरूषोत्तमपुर के अपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सहित पुलिस अंचल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहें।

Check Also
Close