[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पेड़ से लटक कर युवक ने किया आत्महत्या, पुलिस मामलें की जांच मे जुटी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के बारवा परसौनी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पहचान बुधन गद्दी के 30 वर्षीय पुत्र राज हसन गद्दी के रूप में की गई है। वही आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने शनिवार को अपने पत्नी छठी खातून से झगड़ा किया। झगड़ा करने के बाद वह सरेह में मवेशियों के लिए चारा लाने गांव से एक किलोमीटर दूर चला गया।

हालांकि वह शनिवार के देर रात तक जब अपने घर को नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका।

वही जब ग्रामीण रविवार के सुबह सरेह की तरफ गए तो देखा कि राज हसन एक सीरीस के पेड़ से गमछे से फंदा लगाकर लटका हुआ है। यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई।

घटना सुन मौके पर पहुंचे परिजन शव को राजहसन के रूप में शिनाख्त किया। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना इनरवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतक कि मां खैतुन नेशा तथा पत्नी छठी खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलता था।

जो उसके मौत के मुंह मे समा जाने से परिजनों के जिवीकोपार्जन पर संकट छा गया है। मृतक की मां और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।दोनो बार-बार बेहोश हो जा रही थी।

इधर थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Check Also
Close