[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पचरौता जंगल से लाखों का गांजा जब्त, तस्कर फरार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इंडो नेपाल बार्डर से सटे पचरौता जंगल के पास से लाखों रुपये मूल्य के गांजा को जब्त किया गया है।गांजा जब्ती की कारवाई भंगहा पुलिस और पचरौता एस‌एसबी के द्वारा की गयी है।

डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की नेपाल से गांजा की खेप आने वाली है।

सूचना उपरांत भंगहा थाना के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष ने पचरौता एसएसबी को सूचित कर संयुक्त टीम गठित कर नाका लगा दिया।

कार्रवाई के दौरान रविवार की रात करीब दस बजे देखा गया की पिलर संख्या 429 /3 के पास पचरौता जंगल से एक व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर नेपाल से आ रहा है।

संदिग्ध व्यक्ति को ललकारने पर वह अपने साथ लिये हुये बंडल को लेकर सामान कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

वही फेंके गये बंडल की जब जांच की गयी तो वाटरप्रूफ पैकेट में बीस किलो गांजा मिला। जब्त गांजा को थाना पर लाया गया। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत आठ लाख रुपये आंकी गयी है।

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close