[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

विद्यालयों में अपार दिवस मना बनाया गया छात्रों का अपार कार्ड

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सोमवार को प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में अपार दिवस मनाकर छात्र छात्राओं को अपार आईडी जेनरेट किया गया।अपार आईडी जेनरेट कराने के लिए छात्र छात्राओं और अभिभावकों में उत्सुकता देखी गयी।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी और बीपीएम नैयर आलम ने बताया कि पूर्व से और सोमवार को भी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का अपार आईडी जेनरेट किया गया।

अपार आईडी बनाने के लिए सभी प्रधान शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सभी दो सौ दस विद्यालयों में छात्र छात्राओं के अपार आईडी जेनरेट कार्य की लगातार अनुश्रवण की जा रही है।सभी बच्चों का अपार आईडी जेनरेट करने का कार्य ससमय निष्पादित करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक किये जाने के लिए आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनायी जानी है।

एक राष्ट्र, एक छात्र के तहत अब हर छात्र की विशिष्ट पहचान (12अंक की आईडी) होगी।जो उसकी बाल वाटिका से पीएचडी की पढ़ाई और नौकरी पाने तक मददगार होगी।आधार की तर्ज पर काम करने वाली आईडी को अपार नाम दिया गया है।

Check Also
Close