[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

इटवा और डेढ़गांव में बिहार सरकार भवन बनाने के लिए भूमि पूजन हुआ

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास): दावथ प्रखंड के इटवा और डेढ़गांव पंचायत सरकार भवन निर्माण का रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम हुआ।

इटवा मुखिया धनजी कुमार उर्फ नक्कू शर्मा ने बताया कि कार्यपालक अभियंता का कार्यालय भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल सासाराम के कार्य एजेंसी के द्वारा लगभग ढाई करोड़ रुपए की प्राक्कलित राशि से बनने वाले भव्य पंचायत सरकार भवन इटवा का भवन निर्माण के लिए बहुआरा गांव में भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू मास्टर ,पूर्व मुखिया केदार राम, रामेश्वर राम, विकास मित्र धर्मदेव राम, राजेश रंजन चौधरी ,ललन सिंह ,प्रमोद सिंह ,राजेश चौधरी , गोरख राम ,अखिलेश चौधरी ,भुवर राम सहित कई लोग थे।

जबकि दूसरी तरफ डेढ़गांव पंचायत की मुखिया रंजना कुमारी ने बताया कि यहां भव्य पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए आचार्य के देखरेख में भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। मौके पर कार्य एजेंसी के साथ ही कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also
Close