[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

माई बहिन योजना से महिलाओं में हैं खुशी का माहौल: शशि भूषण सिंह

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

मोतिहारी। सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ने कहा हमारी सरकार बन जाने के बाद इस योजना के लागू हो जाने से प्रत्येक महिलाओं को 2500 रुपया नगद प्रत्येक माह दिया जायगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की माई-बहिन मान योजना की घोषणा का स्वागत सुगौली राजद विधायक ने किया है।

विधायक ई शशि भूषण सिंह ने कहा कि यह व्यापक समाज हित की योजना है।इससे समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि उनके नेता जो कहते हैं वह करते हैं,वे जुमला नहीं बोलते।

अगर बिहार के लोगों ने मौका दिया तो महागठबंधन की सरकार बनते ही निश्चित तौर पर यह योजना लागू होगी।इस योजना के लागू हो जाने से प्रत्येक महिलाओं को 2500 रुपया नगद प्रत्येक माह दिया जायगा।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी तेजस्वी प्रसाद ने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने मात्र 17 महीने के शासनकाल में ही नौकरी की भरमार कर दी।अपनी कथनी को जमीन पर उतार दिया था।उन्होंने कहा कि यह घोषणा भी जमीन पर उतरेगी।

विधायक ने कहा कि इसके लिए हम लोग सभी कार्यकर्ता तेजस्वी प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।साथ ही साथ उन्हें बधाई भी देते हैं।बिहार की जनता वर्तमान शासन व्यवस्था से पूरी तरह ऊब चुकी है।

Check Also
Close