[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पटनापुरस्कारबिहारराज्य

101 रेल कर्मियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजे जायेंगे

भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत.

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • कई अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान।
  • भारतीय रेल द्वारा 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है.
  • रेल मंत्री आशीष वैष्णव 21 दिसम्बर को करेंगे चयनित कर्मचारियों को सम्मानित।
  • नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित होंगे।
  • बढ़ेगा अधिकारियों के साथ साथ कर्मचारियों का मान।
  • ध्यान लगा कर खूब करेंगे काम?

चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों में 15 रेल कर्मियों को नवाचार, रेल की आय में वृद्धि हेतु शानदार प्रयास, उत्पादकता में वृद्धि के लिए समर्पण और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए एवं स्वदेशी तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

16 कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों की जान एवं रेलवे की संपत्ति की रक्षा हेतु विशिष्ट कदम उठाने के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार दिया जा रहा है।

17 अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल की आय बढ़ाने एवं टिकटलेस ट्रैवल एवं राजस्व की चोरी रोकने के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है ।

रेल परिचालन, सुरक्षा और संरक्षा तथा रेलवे की परिसंपत्तियों के बेहतर संरक्षण हेतु अद्वितीय प्रयास करने हेतु 22 कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है जबकि 16 कर्मचारी एवं अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाएं रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए चयनित किया गया है।

राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय रेल का गौरव बढ़ाने वाले दो खिलाड़ियों को भी अति विशिष्ट रेल सभा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

मेडिकल, कार्मिक, ट्रैक मेंटेनेंस आदि से जुड़े 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार हेतु चयनित कर्मचारी एवं अधिकारियों में सात सेंट्रल रेलवे के, तीन ईस्ट कोस्ट रेलवे के, पांच पूर्व मध्य रेल के, आठ पूर्व रेल के, पांच उत्तर मध्य रेल के, चार उत्तर पूर्व रेल के, दो पूर्वोत्तर रेल के, नॉर्दर्न रेल के 12, उत्तर पश्चिम रेल के चार,

दक्षिण मध्य रेल के छ: दक्षिण पूर्व मध्य रेल के दो, दक्षिण पूर्व रेल के सात, दक्षिण रेल के आठ, दक्षिण पश्चिम रेल के चार, पश्चिम मध्य रेल के दो, पश्चिम रेल के आठ कर्मचारियों और अधिकारी शामिल हैं।

भारतीय रेल द्वारा चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के एक कर्मचारी, डीएमडब्ल्यू के एक कर्मचारी, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के एक, एनएफआरसी के एक, रेल कोच फैक्ट्री के एक, आरडीएसओ के एक, रेल बिल फैक्ट्री के एक, रेल बिल प्लांट के एक और रेलवे बोर्ड के छः अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

Check Also
Close