[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

उत्पात विभाग ने टेम्पो के गुप्त तहखाने से किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो चकाई मुख्य मार्ग के डुमरी चेकपोस्ट पर उत्पात विभाग जमुई द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में एक टेम्पो वाहन के नीचे बना गुप्त तहखाने से छुपाकर ले जा रहे तकरीबन चार दर्जन से अधिक विदेशी शराब की बोतल बरामद कर जप्त कर लिया है ।

टेम्पो वाहन मे बने गुप्त तहखाने की जब विभाग कर्मियों ने जांच की तो यह उपलब्धि हासिल हुई है ।

शराब की जप्ती के बाद टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार शराब कारोबारी बटिया बाजार निवासी कालु साह का पुत्र रविंद्र साह के रूप में की गई है ।

उत्पात अधिक्षक सुभाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टेम्पो वाहन के चेचीस के अंदर शराब छुपाने के लिए एक गुप्त तहखाना बनाई गई थी।

जहाँ पर संदेह के आधार पर स्कैनर मशीन द्वारा जांच के बाद तकरीबन 25 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद कर जप्त कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रविंद्र साह को उत्पात अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है ।

Check Also
Close