[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

दावथ के बभनौल गांव में एक निजी समारोह में पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड क्षेत्र की बभनौल गांव में रविवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संसद पूर्व मंत्री और पार्टी के विधायकों के साथ पहुंचें थे।

मौका था बभनौल निवासी राजद के वरीय नेता सह अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य काबुल खान के दो पुत्रों की शादी समारोह के बाद बहु भोज कार्यक्रम में।

रोहतास पुलिस प्रशासन के भारी चौक चौबंद व्यवस्था के बीच विशेष वाहन से लालू प्रसाद यादव के पहुंचते ही राजद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर जेसीबी से फुल बरसाया और जिंदाबाद के नारे लगाए।

साथ ही काबुल खान ने पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ ही सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधायक विजय कुमार मंडल, ऋषि कुमार, संतोष मिश्रा, राजेश गुप्ता, एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय, को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर युवा नेता विकास कुमार यादव, संजय यादव, मुखिया राधा मोहन सिंह, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,सरपंच शेख आफताब आलम, रमेश टोटो, पप्पू प्रताप यादव, डा प्रकाश चतुर्वेदी, संतोष सिंह, मनोज सिंह, परशुराम यादव, विंध्याचल सिंह, हैदर अली, अब्दुल्ला, अरशद ,जमाल महताब, विजय सिंह यादव विक्की चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close