[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

स्मार्ट मीटर का वरीयता समाप्त किया जाय,तथा 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जाय:- अवधेश यादव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

  • सभी गरीबों को पक्का मकान,5 डिसमिल जमीन,वासगीत पर्चा दिया जाय:- महेश यादव
  • लघु उद्यमी योजना के तहत सभी बेरोजगार नौजवानों को दो लाख रु दिया जाय:- दीपक कुमार

आज कुर्था प्रखण्ड व अंचल कार्यालय पर भाकपा – माले और खेग्रामस के बैनर तले हक दो वादा निभाओ के तहत बड़ी संख्या में गरीब – मजदूरों ने धरना दिया।

जिसमें दलितों, गरीबों की ओर से गरीबों का आय बनाने भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने, सभी गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का एक समार पत्र प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी को सौंपा। धरना का अध्यक्षा कॉ.कारू मांझी किए,तथा संचालन युवा नेता दीपक कुमार ने किए।

हक दो वादा निभाओ के तहत एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए भाकपा – माले के प्रखण्ड सचिव कॉ. अवधेश यादव ने कहा कि दिल्ली की सरकार हो या पटना की दोनों सरकारें गरीबों को ठगने का काम किया है,जो वादा किए थे ओ वादा निभाने में विफल रही है।

क्योंकि मोदी – नीतीश दोनों ने कहे थे कि 2022 तक सभी गरीबों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दे दिया जाएगा,लेकिन आज 2024 बीत गया,फिर भी अभी तक गरीबों को पक्का मकान नहीं मिला।

उसी तरह नीतीश जी ने मुख्य मंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत नौजवानों को दो लाख रु देने का वादा किए थे, ओ नहीं दिए और अनुदान राशि के तहत जो दो लाख रु दिया जाता था, ओ पोर्टल बंद कर दिया गया है।

सरकार के सर्वे के अनुसार 95 लाख परिवार प्रति महीना छह हजार से नीचे आए वाले परिवार हैं बहत्तर हजार से नीचे को आय बनाकर दो लाख रु दिया जाय।

स्मार्ट मीटर की वरीयता समाप्त कर सभी गरीबों को दो सौ यूनिट बिजली फ्री दिया जाय।

धरना को जिला परिषद सदस्य कॉ.महेश यादव ने कहा कि आहर – पोखर, पिंड पर, सड़क के किनारे बसे हुए गरीब भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन,वासगीत पर्चा,और पक्का मकान दिया जाए।

मनरेगा के तहत दो सौ दिन काम और छह सौ रु दैनिक मजदूरी दिया जाय और मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए पदाधिकारियों पर अंकुश लगाकर नई न्यूनतम मजदूरी लागू किया जाए।

धरना को संबोधित करते हुए,भाकपा माले के युवा नेता कॉ.दीपक कुमार ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के लिए सरकार दो लाख रु दे तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रति माह तीन हजार रु दे।

धरना को विगन विंद,सागर कुमार, खेसाडी चौधरी,दुर्गा मांझी,रणजीत डोम,शकुंतला देवी,नागेशर राम,अजय दास आदि ने भी संबोधित किये।

भवदीय
अवधेश यादव
भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव, कुर्था

Check Also
Close