[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

महामना सम्मान से सम्मानित हुए अधिवक्ता सौरभ तिवारी, लोगो ने दी बधाई

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास) दावथ प्रखंड के हथडीहां निवासी अधिवक्ता सौरभ तिवारी को विधि व न्यायिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रसंघ में भारतरत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित मालवीय जयंती समारोह में महामना सम्मान से सम्मानित किया गया।

 उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ नें यह सम्मान अधिवक्ता को दिया।

कार्यक्रम में पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल एवं भदोही एवं बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ की उपस्थिति रही।

गौरतलब है की अधिवक्ता सौरभ तिवारी न्यायालय के माध्यम से गंगा प्रदुषण के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई लड़ रहे हैं। तथा देश के चर्चित मुकदमे ज्ञानवापी एवं कृष्ण जन्मभूमि केस में हिन्दू पक्ष के प्रमुख अधिवक्ता भी हैं।

पत्रकार पीके मिश्रा, मुकेश कुमार सिंह, राजू पाठक, चारों धाम मिश्रा, समाजसेवी डॉ प्रकाश चतुर्वेदी, हरिहर राय, बड़क मिश्रा सहित कई लोग ने उन्हें बधाई दिया।

Check Also
Close