[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

नोखा सीओ मकसूदन चौरसिया के द्वारा प्रमुख चौक- चौराहों पर की गई अलाव की व्यवस्था

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा शुक्रवार को अंचल कार्यालय के नेतृत्व में तीन जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है। बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए सीओ मकसूदन चौरसिया के नेतृत्व में नोखा नगर के पश्चिमी पट्टी सरकारी अस्पताल के पास एवं बरांव गांव में आदि विभिन्न स्थानों पर लकड़ी के अलाव जलवाए जा रहे हैं। अलाव की व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को ठंड से काफी हद तक निजात मिल रहा है।

सीओ ने बताया कि इसके अलावा ठंड के मद्देनजर प्रत्येक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

सुबह और शाम के समय में अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी में राहत दिए जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड से बचने के लिए अपने घर को गर्म रखें।

इसके लिए पर्दे, दरवाजा आदि का प्रयोग करें और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। साथी घर से बाहर निकलने पर ऊनी कपड़े पहने एवं टोपी से अपने सर को ढ़कें।

Check Also
Close