[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

बभनौल पैक्स चुनाव में दूसरी बार जीते अमित चौबे उर्फ़ भोला चौबे

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दावथ (रोहतास ): शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बभनौल पैक्स चुनाव का मतगणना प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन में रात्रि सात बजे से प्रारंभ हुआ। कडाके की सर्दी से बेखबर समर्थको ने प्रखंड मुख्यालय गेट पर डटे रहे और अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते रहे।

रात्रि 10 बजे तक सभी मत का गिनती होने के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशीयो मे मतगणना में सोमनाथ चौबे को 07 मत विकास चौबे को 13 मत सत्येंद्र कात्यायन को 259 मत अमित कुमार चौबे को 566 मत मिला।

जिसमें अमित कुमार चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्येंद्र कात्यायन से 307 मत से जीत हासिल किया।प्रतिद्वंदी सत्येंद्र कात्यायन ने अमित कुमार चौबे को जीत की बधाई दिया।

अमित कुमार चौबे के समर्थकों में जोश देखने को मिला जैसे ही सर्टिफिकेट लेकर अमित कुमार चौबे उर्फ भोला चौबे गेट से बाहर निकलते ही समर्थको ने उनको कंधे पर उठाकर नारा लगाते हुए भव्य स्वागत किया।

जीत के बाद अमित कुमार चौबे ने कहा यह जीत हमारा नहीं हमारे पंचायत के किसान ग्रामीण की जीत है। हमारे किसान बंधुओ ने ग्रामीणों ने हम पर दोबारा भरोसा किया। हम नि :स्वार्थ भाव से अपने किसानो की सेवा सदैव करता रहूंगा।

Check Also
Close