[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

डाक्टर शंकर प्रसाद सिंह ने किया नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र बटिया ( काली पहाड़ी ) के द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण लगातार जारी है । चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शंकर प्रसाद सिंह रविवार को चिकित्सा केंद्र से तकरीबन एक किलोमीटर दूर झुमराज बाबा मोड़ बटिया पहुंचे ।

जहाँ पर लगने वाले हाट बाजार करने आये बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया ।

डाक्टर श्री सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशा नुसार खासकर जंगली छेत्रों मे बसने वाले आदिवासी तबके के लोगों को दवा वितरण करना है । इसलिए रविवार को बटिया मे लगने वाले हाट बाजार में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचते हैं ।

जिस कारण प्रत्येक रविवार की भॉंति इस रविवार को भी विभिन्न प्रकार के मरिजों को नि: शुल्क दवा दी गई है ।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को जारी दवा का वितरण आदिवासी समुदाय के लोगों सहित विभिन्न समुदाय के लोगों को भी किया गया है ।

Check Also
Close