[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

बढ़ती ठंड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

डेहरी-ऑन-सोन: मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन-कल्याण संघ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) डेहरी के संयुक्त प्रयास से बढ़ती ठंड से बचाव के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य ठंड के मौसम में रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा और ठंड से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन-कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री संजीत कुमार गुप्ता और आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम ने की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को ठंड के मौसम में एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

अभियान के दौरान यात्रियों को गर्म कपड़ों के महत्व, ठंडे पानी से बचने और रात्रि में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अपील की कि लोग ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

इस अभियान के प्रति स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और संस्था के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में संस्था के सूचना प्रभारी प्रताप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, राष्ट्रीय सलाहकार नीतीश कुमार, विकास कुमार,धीरज कुमार,वही आरपीएफ के उपनिरीक्षक अमरजीत दास, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, प्रधान आरक्षी रामचन्द्र यादव, आरक्षी सम्मी कुमार शैलेश कुमार, मुकेश कुमार दुबे आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close