[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

समाजसेवी पिंटू दूबे ने गरीब एवं असहाय के बीच कंबल का किया वितरण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास):  दावथ प्रखंड अंतर्गत इटवा पंचायत के बैरिया गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर समाजसेवी पिंटू दुबे के द्वारा हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। वही सैकड़ो जरूरतमंदों को समरसता भोज का आयोजन भी किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी कुमार उर्फ नक्कू शर्मा ने किया। जबकि मंच संचालन का कार्य शिव शंकर दुबे ने किया।वही कार्यक्रम में सम्मानित जनों की स्वागत में स्वागत गान मुन्ना ओझा ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या उपस्थित जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल का वितरण करने के साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज में चुरा,गुड़, दही एवं तिलकुट खिलाया गया ।

मौके पर पिंटू दुबे ,सत्येंद्र दुबे, सिंटू दुबे , बिंदेश्वरी दुबे ,विजय दुबे, चुन्ना सिंह, लंगट सिंह, मुन्ना सिंह, विनय दुबे, पवन दुबे ,कमलेश राम,मिठाई लाल राम के साथ ही कई अन्य गण मन लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close