[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

झोला छाप चिकत्सक ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन जच्चा बच्चा दोनो की गई जान

  • घटना के बाद लोगो ने जमकर काटा बबाल चिकित्सक फरार
  • मजे की बात यह है कि पीएचसी से महज एक सौ मीटर की दूरी पर चलता था समर्पण क्लिनिक

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास के सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय में झोला छाप डॉक्टर के चक्कर में जच्चा बच्चा दोनो की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार बलिहार गाँव निवासी नवमी तुरहा की पुत्र बधु रीना देवी गर्भवती थी।जिसका पूर्व में पीएचसी सूर्यपुरा में परिजनों द्वारा जांच कराया गया था।

जहाँ जांचोपरान्त चिकित्सक ने बाहर रेफर कर दिया था।इसी बीच झोला छाप चिकित्सकों के एजेंट द्वारा उक्त गर्भवती महिला को कम खर्च में सब कुछ ठीक कर देने का झासा देकर गुरूवार की सुबह सूर्यपुरा बड़ा तालाब के समीप स्थित समर्पण क्लिनिक में ऑपरेशन कर दिया गया।

स्थिति यह भी बताया जा रहा है कि जब ऑपरेशन किया जा रहा था तब बिजली कटी हुई थी।ऐसी स्थिति में मोबाईल की रोशनी पर ऑपरेशन किया जा रहा था।

जब पेसेंट की हालत बिगड़ने लगी तब उक्त चिकत्सक के द्वारा पेसेंट को पटना रेफर कर दिया गया।जहाँ ले जाने के क्रम में जच्चा बच्चा दोनो की मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही आक्रोषित ग्रामीणों ने उक्त क्लिनिक में तोड़ फोड़ कर जमकर बबाल काटा।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी,इंसपेक्टर शेर सिंह यादव उक्त क्लिनिक में पहुँच लोगो को काफी समझाया।

लोगो की मांग शीघ्र ही उक्त चिकित्सक की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई करने की थी।सूचना पर एसडीपीओ कुमार संजय भी उक्त क्लिनिक में पहुँच घटना की जायजा लिया तथा मृतक के परिजनों से भी बात किया।

वही क्लिनिक में पड़े सभी समानो की जब्ती सूची तैयार कर क्लिनिक में ताला बंद करने का निर्देश दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव सूर्यपुरा नही पहुंचा था।

एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।क्लिनिक में पड़े सभी समानो की जब्ती सूची तैयार की जा रही है।दूसरे दिन सिविल सर्जन के साथ मेडिकल टीम आएगी।जिस चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा था उसकी डिग्री भी जांच होगी।

फिलहाल मृतक का शव अभी नही पहुंचा है शव आने के साथ ही उसे विशेष मेडिकल टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।परिजनों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर विधि संवत कार्रवाई किये जाने की बात बताई।

Check Also
Close