[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

ग्राम पंचायत विकास योजना के सफल संचालन के लिए GPPFT फोरम का गठन

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा प्रखंड के ग्राम पंचायत नोनसारी में विकास योजना के सफल संचालन और पंचायत स्तरीय लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पंचायत स्तरीय GPPFT फोरम के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुखिया रंजीत पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में नोनसरी पंचायत के सचिव राहुल कुमार पंचायत उप मुखिया, रितेश कुमार पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी, गांधी फेलो आदर्श सिंह, ANM मालती कुमारी, CHO संगम कुमारी HWC शिश्रीत, आवास सहायक आदि प्रमुख लोगो ने भाग लिया।

नीति आयोग के सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी ने पंचायत के चिन्हित विषयों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि पंचायत को कैसे मॉडल पंचायत बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के सूचकांकों में सुधार कैसे लाया जाए, इस पर भी चर्चा की गई।

CHO संगम कुमारी ने परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात जांच, और कुपोषण के मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी।

मुखिया एवं पंचायत सचिव ने पंचायत के चिन्हित थीम पर विस्तार पूर्वक बताया एवं 26 जनवरी के ग्राम सभा मे शामिल किये जाने वाले स्वास्थ्य के थीम की रूपरेखा भी तैयार किया गया।

बैठक में सर्वसहमति से GPPFT फोरम के गठन की स्वीकृति प्रदान की गई और ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण प्रक्रिया में सम्मिलित किए जाने वाले मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में सभी वार्ड सदस्य, सभी रोजगार सेवक, विकाश मित्र, किसान सलाहकार, स्वछता पर्वेच्छक सेविका दीदी, जीविका के सदस्य और पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी, सचिव राहुल कुमार, उप मुखिया, रितेश कुमार सभी सेविका, आशा, जीविका दीदी, वार्ड सदस्य, ने प्रमुखता से भाग लिया।

Check Also
Close