[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

बस स्टैंड से पुलिस ने शराब के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा बीडीओ के नेतृत्व में सीएसपी का तोड़ा गया दरवाजा 22 पीस अंग्रेजी शराब के साथ नशे में धुत तीन युवक को गिरफ़्तार किया गया।

थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित सांई मंदिर के समीप एसबीआइ सीएसपी से पुलिस ने चार लीटर अंग्रेजी शराब के साथ नशे में धुत तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

हालांकि, बंद पड़े सीएसपी में शराब होने की गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस को उसका दरवाजा खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद जब बंद दरवाजा नहीं खोला गया, तब मजिस्ट्रेट के रूप में वहां पहुंचे नोखा बीडीओ अतुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर दरवाजा तोड़ा गया।

इसके बाद अंदर से अंग्रेजी शराब के साथ नशे में धुत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी के दौरान वहां से चार प्रकार की अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है।

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सांई मंदिर के पीछे स्थित सीएसपी में शराब विक्री की गुप्त सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची।

जिसके बाद छापेमारी के दौरान वहां से 180 एमएल की 22 पीस लगभग (4.375 लीटर) अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक अजय कुमार, नरेश कुमार, सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया।

युवकों के मेडिकल टेस्ट में अल्कोहल की पुष्टि के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही।

Check Also
Close