[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

गिधा पैक्स गोदाम पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड अंतर्गत गिद्दा पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति की गठन को लेकर बैठक की गई।

बताते चलें कि बीते माह सम्पन्न हुए पैक्स चुनाव के दौरान तकनीकी कारणों से गिद्दा पैक्स चुनाव को प्राधिकार द्वारा रोक लगाया गया था।

परंतु प्राधिकार के आदेश पर बीते 16 जनवरी को गिद्दा पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना में पुनः दूसरी बार कमलेश कुमार सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी रवि रंजन सिंह को पराजित कर जीत का प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी के हाथों प्राप्त किया।

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड बीसीओ शंकर किशोर कुमार की उपस्थिति में कृषि साख सहयोग प्रबंध समिति की बैठक में सर्व प्रथम नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत फूल माला से करने के साथ ही सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों क्रमवार आपसी परिचय के साथ शुभकामनाएं दी गई,

बैठक में मुख्य रूप से प्रबंधक अशोक कुमार, सदस्य शिवाधार सिंह, पिंटू कुमार, रवि कुमार चौधरी, कुमारी देवी, इंदु देवी, दया देवी, धर्मशिला देवी, अनीता देवी,लालसा देवी, विकाश कुमार शर्मा सहित कई किसान थे।

वही पैक्स अध्यक्ष ने आगे बताया कि गिद्दा पैक्स के चुनाव के बाद कार्यकारिणी का पहली बैठक आयोजित किया गया ,जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया है।

Check Also
Close